इंदौर. एक महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह परिजनों को हादसे की जानकारी लगी तो परिजन उसके शव को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला के शव को जब अस्पताल लाया गया तो शव के साथ दो पालतू श्वान भी थे जो शव की निगरानी कर रहे थे। अस्पताल में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार लिंबोदी की शिवधाम कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी दिनेश बेदी की पत्नी पलक (30) ने गुरुवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला। परिजन कार में पलक के शव को रखकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान घर में पाले गए दो श्वान शव के आसपास ही मौजूद रहे। महिला के शव को जब कार में रखा गया तो दोनों श्वान भी कार में चढ़ गए। एक श्वान महिला के शव के साथ बैठ गया वहीं दूसरा आगे ड्राइवर सीट के पास बैठा।
अस्पताल पहुंचने पर शव को कार से उतारने तक यह दोनों श्वान महिला को निहारते रहे और अपना दुख प्रकट करते रहे। अपने मालिक की मौत से दुखी इन श्वानों की चर्चा पूरे अस्पताल में फैल गई। वहीं दूसरी पुलिस के अनुसार महिला ने आत्महत्या क्यों कि फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/woman-hanged-two-pet-dogs-came-to-hospital-with-dead-body-126392818.html
No comments:
Post a Comment