
ग्वालियर| थाटीपुर क्षेत्र में बीते कुछ माह से शाम को कोचिंग अाती-जाती छात्राअों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अारोपी को थाटीपुर पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक मनोज रजक महाराजपुरा वायुसेना स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि थाटीपुर क्षेत्र में विगत कुछ माह से छात्राअों के साथ एक बाइक सवार युवक द्वारा गंदे तरीके से छेड़छाड़ किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस इस संदेही की तलाश कर रही थी, तभी विगत दिवस फिर एक छात्रा ने युवक द्वारा उसे रोक कर छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत की थी। साथ ही बाइक का नंबर भी दिया था। इस बाइक नंबर की पड़ताल की तो पता चला कि बाइक के नंबर में क्यू के स्थान पर जी किया गया है। इसके बाद पुलिस ने अारोपी को डीडी नगर से गिरफ्तार कर लिया। एक छात्रा ने भी अारोपी की शिनाख्त कर ली है। पुलिस अारोपी से पूछताछ कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-one-caught-molesting-students-in-thatipur-074515-6266395.html
No comments:
Post a Comment