Wednesday, December 25, 2019

मंदिर के पास सट्‌टा लगा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

मंदिर के पास सट्‌टा लगा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

भास्कर संवाददाता|गोहद

गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के तहत तोड़े वाली माता मंदिर के पास सट्‌टा लगा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र पुत्र रमेश बाबू निवासी माता का पुरा सोमवार की दोपहर तीन बजे मंदिर के पास सट्‌टा लगा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। युवक के कब्जे से 280 रुपए नकद व 2 सट्‌टा पर्ची जब्त की हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सट्‌टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-police-caught-the-man-who-was-laying-near-the-temple-074505-6266540.html

No comments:

Post a Comment