Tuesday, December 24, 2019

रात अौर दिन के तापमान में 50 का अंतर, 90 गिरकर 17 डिग्री पर पहुंचा दिन का पारा, 24 घंटे में अाैर गिरेगा

उत्तर पूर्वी हवा चलने से मंगलवार को जिले में बारिश हुई। दिसम्बर महीने का सबसे ठंडा दिन मंगलवार रहा। पिछले 10 साल में पहली बार अधिकतम तापमान 17 डिग्री पर पहुंचा है। दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री का अंतर रहा है। जिला मुख्यालय सहित पिपरई, मुंगावली, सेहराई, चंदेरी में हल्की बारिश हुई है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 9 डिग्री लुढ़ककर 17 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 4 डिग्री बढ़कर 12.1 डिग्री रहा है। सुबह 5 बजे से हल्की बारिश हुई। शाम 4 बजे कुछ देर के लिए भी बारिश हुई। दिनभर ठंडी हवा चलने से तापमान में ठंडक बरकरार रही। इस बार दिसम्बर महीने में अधिकतम तापमान सबसे कम 17 डिग्री पर पहुंचा है। जबकि 18 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री को रहा था। मौसम विशेषज्ञ डॉ.एसएस तोमर ने बताया कि बारिश बंगाल की खाड़ी से उठ रही उत्तर पूर्वी हवा के कारण हुई है। अगले 24 घंटे में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। हवा की गति भी कम होगी और घना कोहरा भी बनेगा। दिन और रात के तापमान में कमी आएगी।

उत्तर पूर्वी हवा से बदला माैसम, पिपरई, मुंगावली, सेहराई और चंदेरी में हल्की बारिश हुई

ठंड से बचने लिया अलाव का सहारा

इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहने के कारण लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। बाजार में कई जगह लोग अलाव या कचरा एकत्रित कर जलाकर खुद काे ठंड से बचाते नजर आए। ठंड का असर लोगों की दिनचर्या पर देखने को मिला। तेज ठंड होने से रोज मर्रा के कामकाज प्रभावित हुए।

पिछले 5 दिन का तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

24 दिसम्बर 17 12

23 दिसम्बर 24.2 9.6

22 दिसम्बर 23.6 10.6

21 दिसम्बर 25.2 9.9

20 दिसम्बर 25 9.4

उत्तर पूर्वी हवा चलने से मंगलवार को दिन भर छाई रही शहर भर में धुंध, शाम 4 बजे दिखा सूरज।

फायदा : बारिश से हुए फायदे नुकसान

रिमझिम बारिश होने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। इससे किसानों का लाखों रुपए के डीजल की बचत हुई है। किसान करण सिंह, गंगाराम ने बताया कि इस तरह बारिश होती रही तो इससे बहुत फायदा होगा, फसल अच्छी होगी। लेकिन अगर कोहरा तेज पड़ता है तो पाले की संभावना बढ़ सकती है।

परेशानी : हल्की बारिश होने के कारण सड़क सहित कच्चे रास्ते पर कीचड़ मच गई है। इससे लोगों के लिए परेशानी बढ़ रही है। दो पहिया वाहन फिसलने का खतरा भी बन रहा है।

अंचल में कहां क्या रहे हाल

पिपरई : सुबह 5 बजे से पौने घंटे तेज बारिश हुई। दिनभर रुक-रुकर रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में ठंडक बनी रही।

बंगलाचौराहा : कस्बे में सुबह 10 से 11 बजे के बीच करीब 15 मिनट रिमझिम बारिश हुई। इससे फसलों को फायदा होगा। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे।

सेहराई : दिन भर बादल छाए रहे। सुबह 6 बजे करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई। हल्की बारिश रुक-रुक कर होती रही।

चंदेरी : बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को परेशान होना पड़ा। बीच-बीच में रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही।

अब आगे क्या?

गुना मौसम विभाग 24 घंटे में घना कोहरा छाया रहेगा। दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। 24 घंटे हल्की बारिश भी होगी और तापमान में तेजी से गिरावट का असर देखने को मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news difference of 50 in night and day temperature 90 degree fell to 17 degree day mercury will fall in 24 hours


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-difference-of-50-in-night-and-day-temperature-90-degree-fell-to-17-degree-day-mercury-will-fall-in-24-hours-063543-6258509.html

No comments:

Post a Comment