
आरोन | कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंडी उपाध्यक्ष जयमंडल सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई। वह आरोन में ही रहते थे। क्षेत्र में ही बमुरिया स्थित कृषि फार्म हाउस था। वह दोपहर को यहां पर गए थे। इसी दौरान करंट लगने से वह बेहोश हो गए। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उनके बड़े भाई बुंदेल सिंह भी राजनीति में सक्रिय रहे और जिला पंचायत के अध्यक्ष भी चुने गए थे। जयमंडल यादव का बेटा भी जनपद सदस्य है। जैसे ही इन्हें करंट लगने की सूचना क्षेत्र में फैली तो लोग जमा हो गए। वह स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। उधर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-ex-mandi-vice-president-defeated-due-to-electrocution-063519-6258476.html
No comments:
Post a Comment