Tuesday, December 24, 2019

न्याय पालिका समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के लिए एकरूपता दर्शाती है : डॉ. सुमन

आरोन| शासकीय महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के तहत मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मानव एक सामाजिक प्राणी है जिसके संरक्षण के लिए हमारे भारतीय संविधान में अधिकारों की व्याख्या की गई है। हमारे देश की न्यायपालिका समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के लिए एकरुपता दर्शाती है।

प्राध्यापक महाविद्या उपाध्याय ने बताया की सामाजिक न्याय, सभ्य एवं सुदृढ़ समाज की रीढ़ की हड्डी है। बीबीए के शिक्षक रामकुमार भार्गव ने बताया कि अधिकारों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन नैतिक जिम्मेदारी के रूप में करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बीएस मीना एड्स जागरुकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एड्स जैसे गंभीर विषय पर समाज में जागरुकता लाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। मंच संचालन विनीत राव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक हर्ष जैन, हेमा तोर, केके नंदा, रेखा भिलाला, हरलाल रावत सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-the-court-of-justice-shows-uniformity-for-every-section-of-society-dr-suman-063517-6258492.html

No comments:

Post a Comment