Sunday, December 1, 2019

ऊर्जा बचाने दिए एलईडी बल्ब, पर्यावरण सुरक्षा के लिए बांटीं कपड़े की थैलियां

बिजली बचाने, पौधों, पशुओं की सुरक्षा और पॉलीथिन के बजाय कपड़ों की थैलियों का लोग उपयोग करें, गीला सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित करें। इस सोच को लेकर नपा ने रविवार से नई पहल की है। बिजली की बचत के लिए एलईडी बल्ब दिए। पॉलीथिन का उपयोग बंद करने कपड़े की थैलियां बांटीं। कचरा रखने दो डस्टबिन दिए। पौधों की सुरक्षा के लिए नपा अब ट्री गार्ड भी देगी। रविवार को 4 वार्डों में सामग्री बांटी।

शहर में अभी तक 650 पीएम आवास बन चुके हैं। इस योजना से पूरे बन चुके घरों को नपा सरकारी योजनाओं की मदद से आदर्श बनाने की कोशिश में लगी है। दो साल पहले शहर के हर घर से कचरा लेने की शुरुआत की। फिर गीला, सूखा कचरा दो डस्टबिन में अलग-अलग रखने की आदत डलवाई। अब पॉलीथिन के बजाय कपड़े की थैली को बढ़ावा देने और पौधों के पेड़ बनने तक देखभाल की दिशा में काम शुरू किया है।

रविवार को वार्ड 23, 25 और 34 में नए पीएम आवास में नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन और संबंधित वार्ड पार्षद पहुंचे। हर घर में एलईडी बल्ब, दो डस्टबिन,कपड़े की थैली पौधा व ट्री गार्ड दिए। साथ ही गैस टंकी व आयुष्मान कार्ड की भी जानकारी ली। हर घर में करीब 1500 रुपए की सामग्री बांटी जा रही है।

हरदा। पीएम आवास में बांट रहे उपयोग की सामग्री।

चीजों का वितरण इसलिए

एलईडी बल्ब से बिजली की खपत कम होगी तो मासिक बिल भी कम आएगा। बिजली भी बचेगी। दूसरे बल्बों की तुलना में एलईडी कम से कम एक साल तक चलते हैं। इससे पहले खराब होने पर वापसी की गारंटी होती है।

डस्टबिन-गीला सूखा कचरा अलग-अलग रखने। पॉलीथिन में बांधकर इसे बाहर सड़क पर न डालें। नपा कचरा की छंटनी कर खाद बनाने में उपयोग कर सकें। सड़कें,नालियां साफ रहें।

कपड़े की थैली-पॉलीथिन का उपयोग धीरे-धीरे बंद हो। लोग बाजार जाएं तो कपड़े की थैली ले जाएं। इसी तरह पॉलीथिन बंद होगी। पशुओं की मौत रुकेगी।

पौधा व ट्री गार्ड-प्रदूषण बढ़ रहा है। ताजी व स्वच्छ हवा के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस कारण पौधे दिए जा रहे हैं। पशुओं से उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी दिए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news energy saving led bulbs cloth bags for environmental protection


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-energy-saving-led-bulbs-cloth-bags-for-environmental-protection-084524-6076780.html

No comments:

Post a Comment