Sunday, December 22, 2019

पाइप लाइन : अब चट्टान नहीं तोड़ेंगे, घुमाकर डालेंगे

करबला पुल के पास ताप्ती पेयजल पाइप लाइन डालने का काम हुआ शुरू

बैतूल| कठोर चट्टानें आने के कारण करबला घाट माचना नदी में से पाइप लाइन बिछाने का काम रुक गया था। कठोर चट्टानों में ब्लास्टिंग की भी परमिशन नहीं मिल रही थी। अब नपा ने पाइपलाइन का रूट थोड़ा बदलकर काम शुरू किया है। चट्टान वाले क्षेत्र की जगह इसके बगल में मिट्टी वाली जगह से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए खुदाई शुरू कर दी है।

हालांकि इस क्षेत्र में भी मिट्टी के नीचे पत्थर दबे हुए हैं लेकिन नपा अब इसी एरिए से पाइप लाइन बिछाने काम करेगी। सीएमओ नपा प्रियंका सिंह ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने का काम ठेकेदार को करना है। चट्टान वाला एरिया छोड़कर पाइप लाइन मिट्टी वाली जगह से बिछाई जाएगी। ज्ञात हो कि भास्कर ने 10 दिसंबर को पुल ढहने का डर, पीडब्ल्यूडी ने ब्लास्टिंग की अनुमति नहीं दी, अमृत लाइन का काम रुका शीर्षक से खबर प्रकाशित करके मामले को उजागर किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-pipeline-no-more-rock-breaking-rolling-064554-6242761.html

No comments:

Post a Comment