इंदौर .वाटर प्लस और ओडीएफ डबल प्लस के लिए केंद्र सरकार की टीम ने सोमवार से शहर में सर्वे शुरू किया। अगर खुले में शौच पर पूरी तरह पाबंदी, सीवरेज के पानी की निकासी, चैंबरों के ढक्कन, नदी-नालों और शौचालयों की सफाई जैसे बिंदुओं पर ये टीम संतुष्ट हुई तो इंदौर को वाटर प्लस व 500 अंक मिलेंगे। इससे हम सीधे सेवन स्टार रेटिंग के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे। तीन दिनी सर्वे पर आई टीम ने पहले दिन 7 वार्डों में जाकर सार्वजनिक शौचालय व सामुदायिक शौचालयों की स्थिति देखी।
इस बीच, निगम द्वारा आठ बिंदुओं पर छह कैटेगरी में कराए गए सर्वे के विजेताओं को अवॉर्ड दिए गए। सफाई के मामले में एकेवीएन का क्रिस्टल आईटी पार्क सबसे बेहतर माना गया। वहीं, गीला-सूखा कचरा अलग करने की कैटेगरी में आरआर कैट प्रथम रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/indore-will-qualify-for-seven-star-if-it-gets-500-points-it-park-in-cleaning-cat-tops-in-garbage-removal-126361968.html
No comments:
Post a Comment