Monday, December 23, 2019

21 गृहनिर्माण संस्थाओं के दफ्तरों पर छापे, 149 बस्ते, दो पेटी व दो बॉक्स भरकर दस्तावेज मिले

इंदौर .भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 दागी गृह निर्माण संस्थाओं के घर और दफ्तर पर छापामारी की। संस्था संचालकों, मैनेजर, कर्मचारियों के यहां एक साथ डले छापों में देर रात तक 149 बस्ते, दो पेटी और दो बॉक्स भरकर दस्तावेज जब्त किए गए। सारे दस्तावेज कलेक्टर ने कोषालय में रखवा दिए हैं, ताकि हेराफेरी न हो।

कार्रवाई के लिए कई जगह प्रशासन को ताले भी तोड़ना पड़े। एसडीएम शाश्वत शर्मा की टीम भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के भाई सतवीर सिंह छाबड़ा के पागनीसपागा स्थित घर पर पहुंची। सतवीर और बॉबी तो नहीं मिले, लेकिन यहां से आकाश, जागृति (राजगृही कॉलोनी), सविता, नंद गृह निर्माण सहकारी संस्था के दस्तावेज-नक्शे जब्त किए गए हैं।

21 संस्थाओं में से कई में बॉबी छाबड़ा का दखल

प्रशासन ने सोमवार को जो कार्रवाई की, उसके लिए पहले से एक सूची तैयार की थी, जिस पर लिखा था कि भूमाफिया वाली संस्थाएं। इसमें जागृति, सविता, मजदूर पंचायत, श्रीराम, आकाश, कर्मचारी, देवी अहिल्या श्रमिक कामगार, ग्रीनपार्क, सर्वानंद, गजानंद, शीतल नगर, गोमटेश, माया गृह, आदर्श भूतपूर्व सैनिक, नंद, रघुवीर, कविता, विकास, कसेरा, टेलीकॉम और ईशकृपा गृह निर्माण सहकारी जैसी सभी चर्चित संस्थाएं शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर में बॉबी छाबड़ा का हस्तक्षेप है।

बॉबी से जुड़ी संस्था के प्लॉटों पर कब्जा, गुंडे हेमंत यादव सहित आठ पर केस
पुलिस ने अरुण सक्सेना की शिकायत पर गुंडे हेमंत यादव सहित रामकृष्ण तिरोले, मनोज नागर, राजेश राठौर, राकेश पांडे, दीनू चौहान, कमल सोलंकी, भारत रघुवंशी पर केस दर्ज किया है। अरुण ने बॉबी के प्रभाव वाली श्री देवी अहिल्या श्रमिक कामगार संस्था से प्लॉट खरीदे थे। इन लोगों ने कब्जा कर वैभवलक्ष्मी नगर कॉलोनी काट दी और प्लॉट बेच दिए। रजिस्ट्री के बाद भी प्लॉट नहीं देने के मामले में ब्रजेश्वरी एनेक्स निवासी महिला की रिपोर्ट पर चिराग शाह, योगेश रत्नावत पर भी केस दर्ज किया गया है।

300 से ज्यादा शिकायतें गृहनिर्माण संस्थाओं से जुड़ी मिली हैं। एक साथ 18 दल बनाकर 21 संस्थाओं पर छापे मारे। इनके रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी नहीं करे, इसलिए सभी दस्तावेज कोषालय में रखवा रहे हैं। इनकी जांच की जाएगी। -लोकेश कुमार जाटव, कलेक्टर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 दागी गृह निर्माण संस्थाओं के घर और दफ्तर पर छापामारी की


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/raids-at-the-offices-of-21-home-building-institutions-149-bags-two-boxes-and-two-boxes-filled-documents-were-found-126361965.html

No comments:

Post a Comment