शिवसेना नेता रमेश साहू के हत्यारों का खुलासा नहीं होने से नाराज शिवसैनिकों ने सोमवार को राजबाड़ा पर शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार की अर्थी यात्रा निकालने की कोशिश की। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए रोक दिया। इस दौरान दोनों ओर से खींचतान हुई। शिवसैनिकों का कहना है कि जब तक हत्यारोपी गिरफ्त में नहीं आ जाते, इस तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे। पुलिस ने विरोध करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
सराफा पुलिस ने राजवाड़ा पर प्रदर्शन करने वाले शिवसैनिकों महेश उर्फ लखन शर्मा, दीपक चौहान, परमजीत सिंह, चंदन कायत, जितेंद्र गुप्ता, विवेक गावस्कर, एकाग्र शर्मा और बबिता चौहान सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने बिना अनुमति के उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन किया है। वहीं प्रदर्शन करने आए शिवसेना जिला प्रमुख पंडित महेश कुमार ने कहा कि शिवसेना नेता रमेश साहू हत्या कर दी गई थी। हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर हमने एसपी से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि शाम तक खुलासा कर देंगे। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। शुक्रवार को हम राज्य सरकार की अर्थी निकालने वाले थे, लेकिन रोक दिया गया था। प्रदेशभर में हिंदू नेताओं की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है। हम विरोध स्वरूप अर्थी निकाल रहे थे। जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे, हर रोज विरोध स्वरूप प्रदर्शन होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नया नियम आ गया है। कांग्रेस-भाजपा चुनावी क्षेत्र में सैकड़ों लोगों के साथ सभाएं कर रही हैं। अन्य पार्टियों को कुछ लोगों के साथ भी अपनी बात कहने का हक नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/shiv-senas-ruckus-over-the-withdrawal-of-government-money-on-rajbada-127697393.html
No comments:
Post a Comment