Monday, September 7, 2020

बीएड-एमएड सीट आवंटन में गड़बड़ी पर एमपी ऑनलाइन से माँगा जवाब

प्रदेश भर से अलॉटमेंट को लेकर गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उच्च शिक्षा विभाग ने बीएड और एमएड में हुए सीटों के अलाॅटमेंट को लेकर एमपी ऑनलाइन से जवाब माँगा है। पता चला है कि अब तक बीएड की 25 हजार 170 सीटें आवंटित होने के बाद भी कई छात्रों के आरोप है कि अच्छे अंक होने के बाद भी उन्हें पसंद के कॉलेज में सीटें नहीं मिलीं। उन्हें दूर के कॉलेज आवंटित किए गए हैं।

बिजली गुल होने से ठप हुआ विवि का कामकाज
सोमवार की दोपहर 1 बजे साइंस कॉलेज के पास बिजली की लाइन में फॉल्ट आ जाने से रादुविवि में बिजली गुल हुई, जिससे वहाँ का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। बिजली न होने की वजह से ज्यादातर विभाग खाली हो गये। बिजली न होने की वजह से रिजल्ट व ऑनलाइन से जुड़े कामकाज प्रभावित हुए।

परीक्षा के दो दिन पहले फॉर्म भरने का आखिरी मौका
रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी ने 10 सितंबर से प्रारंभ हो रही ओपन बुक परीक्षा में शामिल होने के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों को आखिरी मौका दिया है। कुलसचिव दीपेश मिश्रा के अनुसार छात्र 8 सितंबर तक दोपहर एक बजे से पहले परीक्षा आवेदन जमा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अंतिम अवसर देते हुए विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन भरने की सुविधा देते हुए उसकी लिंक भी ओपन कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/response-sought-from-mp-online-on-disturbances-in-bed-med-seat-allocation-127697387.html

No comments:

Post a Comment