Monday, September 7, 2020

एक और की मौत, 22 नए पॉजिटिव के साथ आंकड़ा 1408 पर पहुंचा


जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। लगातार नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 1400 के पार हो गई है। बावजूद लोग गाइडलाइन की अनदेखी कर रहे हैं। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर स्थित आइसोलेशन वार्ड में 50 वर्षीय मरीज ने इलाज के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। मृतकों का आंकड़ा 24 पर पहुंच गया।
अनलॉक-4 में कोरोना संक्रमण शहर सहित जिले के गांवों में तेजी से पैर पसार रहा है। सितंबर के सात दिन में 158 नए मरीज मिल गए हैं। जबकि 6 लोगों कोरोना की जंग हार गए। सोमवार को रतलाम व नीमच लैब से 172 सैंपल की रिपोर्ट मिली।

इसमें शहर के बंगला नंबर 44, बघाना, इंदिरा नगर, रावणरुंडी, 36-बी, बगीचा नंबर 10, ईश्वर नगर, शक्ति नगर, स्कीम नंबर 34, पुलिस लाइन कनावटी, स्टेशन रोट, ग्वालटोली, हुड़को कॉलोनी के अलावा बांगरेड़ जावद, लक्ष्मीपुरा मोर, सेमलमीना जावद, वार्ड नंबर एक जावद, जेटिलया, मनासा के एक-एक मरीज तथा चीताखेड़ा के दो मरीज मिले हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाया। चार मरीजों में लक्षण नहीं दिखने तथा रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/the-figure-reached-1408-with-another-death-22-new-positives-127697398.html

No comments:

Post a Comment