Wednesday, September 9, 2020

उमसभरी गर्मी के बाद ग्रामीण अंचल में तेज बारिश

बुधवार सुबह से तेज धूप के साथ गर्मी थी फिर बादल छाए लेकिन तपन कम नहीं हुई। दोपहर में नगर में थोड़ी देर बारिश हुई। वहीं ग्रामीण अंचल में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बरसात हुई है। रोजाना में 20 मिनट तेज बारिश हुई।

किसानों का कहना है कि जहां जून में फसल बुआई हो गई थी और अभी कटाई चल रही है, वहां नुकसान हुआ। जुलाई में बोवनी करने वाले किसानों को फायदा है। ओवरऑल जलस्तर बढ़ने से रबी सीजन की फसल अच्छी होगी। आगे 10 से 15 सितंबर के बीच तेज व रिमझिम बारिश की संभावनाएं मौसम विभाग ने जताई हैं।

रियावन में तेज से किसान खुश, फसलों को फायदा : रियावन | क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से तेज बारिश हुई। किसान प्रभुलाल ढोढरिया, महेश परमार ने बताया यहां जुलाई की बोवनी है इसलिए फसलें लेट हैं और अभी फलियां कच्ची हैं। बारिश से फायदा होगा। जलस्तर भी बढ़ेगा जिससे रबी सीजन की फसल अच्छी होगी।


सुखेड़ा में आधे घंटे बारिश : ग्राम सुखेड़ा व आसपास क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। जिन खेतों में फसलें लेट बोई गई थीं उन्हें फायदा हुआ। जबकि जो किसान फसल कटाई कर रहे, उन्हें परेशानियां झेलना पड़ीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/heavy-rains-in-rural-areas-after-humid-summer-127704142.html

No comments:

Post a Comment