Wednesday, September 9, 2020

सागर में एक मरीज ने दम तोड़ा, एक दिन में सबसे ज्यादा 38 नए मरीज मिले

जिले में कोरोना के केसों की संख्या 909 पर पहुंच गई है। बुधवार को एक साथ 38 कोरोना के नए मरीज सामने आए। उधर सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती पथरिया के एक मरीज की मौत हो गई। अब तक जिले में 36 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। जबकि पोर्टल पर 28 दर्ज हो पाए हैं। जिला अस्पताल से एक दंपती की हालत बिगड़ने पर उन्हें दमोह से सागर रेफर किया गया।
इधर जिले में सबसे ज्यादा चिंता अधिकारियों के संक्रमित होने की वजह से बढ़ रही है। सीएमएचओ कार्यालय, डीईओ कार्यालय, खनिज विभाग, जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी विभाग, तहसीलदार कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और पुलिस विभाग में कोरोना का संक्रमण फैलने से काम प्रभावित हो चुका है। बुधवार को सबसे ज्यादा एक साथ 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इससे पहले 36 मरीज कोरोना पॉजिटिव एक दिन में मिल चुके हैं। डर की बात यह है कि सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिवि मरीज शहर में मिले हैं। जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ रही हैं।

निजी अस्पताल में पांच लोगों का स्टाफ संक्रमित,
जिला अस्पताल में नहीं भेजा, 295 एक्टिव

राय चौराहा पर स्थित शहर की एक निजी अस्पताल में तीन नर्स सहित पांच लोगों का स्टाफ कोरोना पॉजिटिव तीन दिन पहले निकला था। बताया जाता है कि नर्सों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। सिविल सर्जन का दावा है कि अस्पताल प्रबंधन ने सभी मरीजों को सेल्फ क्वारेंटाइन और आइसोलेट कर दिया है, लेकिन नियम के तहत सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाना है। पहले अनुबंध होने वाला था कि अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जाएगा। जो लोग निजी अस्पताल में भर्ती होना चाहते हैं, वे यहां की सेवाएं ले सकते हैं, लेकिन बाद में अनुबंध नहीं हो पाया और अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती नहीं किए गए।

निजी अस्पताल ने अपने मरीजों को आइसोलेट किया
Ãनिजी अस्पताल ने अपने मरीजों को स्वयं आइसोलेट कर दिया है। इसलिए डर की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि जो नए मरीज सामने आए हैं, उनके घरों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जाएगा।
डॉ. ममता तिमोरी, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल ​​​​​​​

जिले में 38 नए कोरोना पाजिटिव केस आए, 21 मरीज ठीक हुए

दमोह। जिले में बुधवार को 38 पाजिटिव केस सामने आए हैं। आंकड़ा बढ़कर 909 पर पहुंच गया। वहीं 21 मरीज स्वस्थ्य हुए। इस प्रकार अब तक 614 मरीज ठीक हो चुके हैं। 295 मरीज एक्टिव हैं। नए पाजिटिव मरीजों में पुरूष 24 तथा महिला 14 मरीज हैं। महिला मरीज 20, 21, 26, 26, 27, 35, 40, 45, 45, 49, 50, 50, 63 और 85 वर्ष। पुरूष 20, 20, 20, 25, 25, 27, 29, 30, 32, 33, 38, 39, 45, 45, 45, 45, 45, 49, 52, 53, 56, 59, 65 और 65 वर्ष के मरीज शामिल हैं। जो नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। उनमें विवेकानंद नगर से 1, वार्ड 11 पथरिया से 4, बजरिया वार्ड नंबर 3 दमोह से 1, वसुंधरा नगर दमोह से 1, महावीर वार्ड दमोह से 2, सुरेखा कॉलोनी दमोह से 3, सिद्धी विनायक कॉलोनी दमोह से 1, पुराना थाना दमोह से 2, सिविल वार्ड नंबर 3 दमोह से 1, श्रीवास्तव कॉलोनी दमोह से 1, पलंदी चौराहा दमोह से 1, जबलपुर नाका आम चौपरा से 2, वैशाली नगर दमोह से 1, दमोह से 1, नया बजार नंबर 1 दमोह से 1 स्टेशन चौराहा दमोह से 1, नियर आगंनबाडी से 1, वार्ड नंबर 1 पथरिया से 3, बम्होरी पथरिया से 1, सरस्वती कॉलोनी से 2, कटनी से 1, दमोह से 1, मिशन स्कूल कंपाउड से 1, ग्राम कौरासा से 1, क्रिश्चियन कॉलोनी से 1, नेमी नगर दमोह से 1, भिलौनी से 1 मरीज है। ​​​​​​​

कलेक्टर के निर्देश पर होम आइसोलेशन
के लिए चैक लिस्ट जारी

दमोह | कलेक्टर तरूण राठी के निर्देश पर होम आइसोलेशन के लिए चैक लिस्ट जारी की गई हैं, इसके अनुसार एक निर्धारित फार्मेट तैयार किया गया है, जिसमें रोगी का नाम, उम्र, मोबाइल नबंर, पूरा पता तथा रोगी की 24 घंटे देखभाल करने वाले व्यक्ति का नाम और उसका मोबाइल नंबर देना होगा। चेक बिंदु में मरीज लक्षण रहित, पूर्व रोग सूचक, अतिमंद, उम्र 60 वर्ष से अधिक होने पर अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार तापमान 100 डिग्री फॉरेनहाइट से ज्यादा होने पर अनुमति नहीं होगी। एसपीओ-2 लेबल 95 प्रतिशत से कम होने पर अनुमति नहीं होगी। साथ ही यदि मरीज को एचआइवी, ट्रासंप्लाइट, रेसीपेंट्स, कैंसर थैरपी है तो अनुम‍‍ति नहीं होगी।यदि मरीज को दीर्घ कालिक रोग जैसे हाईपरटेशन, डायबिटीज, हार्टडिसीज, क्रॉनिक, लंग, लीबर, किडनी आदि डिसीसज होने पर अनुम‍‍ति नहीं होगी। यह भी स्पष्ट किया गया है कि टैम्प्रेचर, पल्स रेट, एसपीओ-2, की रिकार्डिंग की सुविधा न होने पर अनुमति नहीं होगी ।

और घर पर प्रथक कक्ष एवं शौचालय की उपलब्धता न होने पर अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार देखभाल कर्ता के पास एंड्राइड मोबाइल एवं आरोग्य सेतु एप उपलब्ध होना चाहिए। एक बात और स्पष्ट की गई है कि कोविड-19 पुष्ट केस द्वारा होम आईसोलेशन सबंधी वचन पत्र ना भरने पर अनुमति नही होगी। इसके आलावा अन्य जानकारी यथा जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम, फार्म भरने का नाम आदि शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/one-patient-died-in-sagar-maximum-38-new-patients-were-found-in-one-day-127704145.html

No comments:

Post a Comment