दो दिन पूर्व सब्जी मंडी के पीछे निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी की कचरा ट्रॉली को बदमाश चोरी कर ले गए थे। रविवार को नपा कर्मचारी अरविंद कुमार व्यास ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि सब्जी मंडी परिसर से ग्रीन वेस्ट इकट्ठा करने के लिए रखी ट्रॉली बदमाश चुरा ले गए।
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। सूचना पर टीआई अजय सारवान के निर्देशन में टीम ग्वालटोली पहुंची और पंचम प्रजापति तथा अनिल डांगी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने ट्रॉली चोरी करना कबूला। इनकी निशानदेही पर बरखेड़ा रोड स्थित ईंट भट्टे के पास से ट्रॉली जब्त की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/two-accused-arrested-for-stealing-garbage-trolley-127697400.html
No comments:
Post a Comment