जेईई मेंस परीक्षा पूरी हो जाने के बाद अब शिक्षा विभाग व प्रशासन 13 सितंबर को देश में एक साथ होने वाली नीट परीक्षा की तैयारी में लगा है। जिले से सोमवार तक 200 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 तथा शिक्षा विभाग की वेबसाइट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इन सभी को स्पेशल बसों से परीक्षा केंद्र पर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
डीईओ केएल बामनिया ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है, शिक्षा विभाग में इनका वेरीफिकेशन करने के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जो प्रतिदिन हो रहे विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन को वेरीफिकेशन के बाद ग्रुप से जोड़ रहे हैं।
ताकि कोई बच्चा परीक्षा में शामिल होने से वंचित नहीं रह जाए। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे 10 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ताकि विभाग को संबंधित के परीक्षा केंद्रों की स्थिति स्पष्ट हो जाए। उसी के अनुसार वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि अभी इंदौर के लिए तीन, उज्जैन, कोटा व उदयपुर के लिए एक-एक बस की व्यवस्था कर रखी है। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
बस सुविधा फ्री, बाकी व्यवस्थाएं छात्रों को करना होगी
डीईओ बामनिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण देखते हुए शासन के आदेश पर प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचाने व वापस लाने के लिए बस की सुविधा फ्री की जा रही है।
सफर में नाश्ता, भोजन का खर्च स्वयं उठाना होगा। विद्यार्थी के साथ अभिभावक जा सकेंगे। नीमच से जाने वाली बसें इंदौर, उज्जैन, कोटा, उदयपुर में बस स्टैंड पर विद्यार्थियों को छोड़ेगी। जहां से ऑटो या अन्य वाहन की व्यवस्था करके स्वयं के खर्चे से परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। वापसी में भी बसें बस स्टैंड से ही मिलेंगी।
नीट नीमच ग्रुप से जोड़ रहे विद्यार्थियों को- नीट परीक्षा में शामिल होने के लिए जो विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
उनका वेरीफिकेशन करने के बाद मोबाइल नंबर को शिक्षा विभाग द्वारा बनाए ‘नीट नीमच’ वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जा रहा है। जिस पर शासन व परीक्षा संबंधी सभी आदेश, निर्देश अपलोड करके विद्यार्थियों तक भेजे जा रहे हैं। इससे उन्हें किसी तरह की जानकारी लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़े।
12 सितंबर को रवाना होंगी बसें- विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए जिला मुख्यालय स्थित हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक 2 में 12 सितंबर की रात 10 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
यहां पर एंट्री कराने के बाद विद्यार्थियों को संबंधित परीक्षा केंद्र वाले शहर की बस में बैठाया जाएगा। इन्हें ड्राइवर व कंडक्टर के मोबाइल नंबर भी दिए जाएंगे। ताकि परीक्षा देने के बाद वापस लौटते समय किसी तरह की परेशानी न हो।
विद्यार्थियों को प्रत्येक जानकारी से अपडेट करा रहे हैं
विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी आने पर मोबाइल नंबर पर सीधे बात कर सकते हैं। वाट्सएप ग्रुप से जोड़कर प्रत्येक जानकारी उनको पहुंचाई जा रही है। ताकि वह अपडेट रहे। जो विद्यार्थी बचे हैं वे 10 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकि उनको परेशानी नहीं होगा। मंगलवार तक 200 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। -केएल बामनिया, डीईओ, नीमच
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/convenience-on-exam-13-200-got-registered-three-will-send-one-bus-each-for-indore-ujjain-kota-and-udaipur-127697399.html
No comments:
Post a Comment