Monday, September 21, 2020

राजा-रजवाड़े के महल और किले बनेंगे हेरिटेज होटल; पांच जिलों में चयनित किए गए हैं ऐसे स्थान

सैलानियों को आकर्षित करने अब राजा-रजवाड़े के महल, कोठियां और किले अब हेरिटेज होटल बनेंगे। इसके लिए नए सिरे से कवायद शुरू हुई है। होटल संचालित करने का जिम्मा निजी क्षेत्र को सौंपा जाएगा। फिलहाल पांच जिलों में ऐसे स्थानों का चयन भी हो गया है। चयनित स्थानों के लिए ऑफर बुलाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह जिम्मा शासन ने मप्र टूरिज्म बोर्ड को सौंपा है।

बोर्ड अफसरों की मानें तो रीवा में क्योेति फोर्ट का चयन हुआ है। यह 2.213 हेक्टेयर में फैला हुआ है तो इसके नजदीक एक वाटर फाल भी है। वहीं 0.805 हेक्टेयर में फैले चंदेरी के सिंहपुर महल का चयन होना बताया गया है। वहीं ओरछा के नजदीक 5.204 हेक्टेयर में अपनी भव्यता के साथ पहचान रखने वाले बलदेवगढ़ फोर्ट का भी चयन कर लिया गया है। इधर, कटनी जिले में शामिल 3.246 में फैले विजयराघवगढ़ काे भी निजी क्षेत्र को देने की तैयारी है। इसके साथ ही भोपाल का बेनजीर पैलेस पूर्व से चयनित है।

हालांकि इन सभी को निजी क्षेत्र को सौंपने के लिए पूर्व में भी ऑफर बुलाने की कार्रवाई हुई लेकिन अपेक्षित प्रस्ताव नहीं आने से मामला टल गया था। अब दोबारा से कवायद की जा रही है। बोर्ड के संचालक एके राजौरिया ने बताया कि कुछ अन्य ऐेतिहासिक महल, कोठियां और किले के प्रस्ताव भी विचाराधीन है। शासन स्तर पर मंजूरी के बाद चयन होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-palace-and-forts-of-the-raja-rajwada-will-be-made-into-the-heritage-hotel-five-districts-have-selected-such-places-127742484.html

No comments:

Post a Comment