Monday, September 21, 2020

इधर, कच्चे मटेरियल से भर रहे गड्ढे, सांसद प्रतिनिधि ने रोड पर बैठकर किया विराेध

शहर के रसूलिया क्षेत्र में इन दिनाें भाेपाल तिराहे से रसूलिया डबल फाटक तक राेड बड़े-बड़े गड्ढे हाे गए हैं। जिन्हें ठेकेदार कच्चे मटेरियल और गीली गिट्टी डालकर भर देता है। जब यह मटेरियल सूखता है ताे वाहनाें के निकलने से धूल उड़ती है।

जाे वाहन चालकाें और स्थानीय निवासियाें काे लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। साेमवार काे जब ठेकेदार के कर्मचारी गड्ढे भरने डंपर में मटेरियल लेकर पहुंचे ताे सांसद प्रतिनिधि संदीप गाैर व वार्ड 22 के रंजीत भदौरिया, अजय, गोलू, हरिओम विश्वकर्मा ने राेड पर बैठकर काम का विराेध किया। सांसद प्रतिनिधि संदीप गाैर ने बताया कि 14 सितंबर काे कलेक्टर कार्यालय में एक आवेदन दिया था। इस पर सुनवाई नहीं हुई। ठेकेदार के कर्मचारी गड्ढाें में कच्चा मटेरियल डाल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/here-the-pit-filled-with-raw-material-mp-representative-did-the-crime-by-sitting-on-the-road-127742474.html

No comments:

Post a Comment