Monday, September 21, 2020

कोरोना योद्धा कल्याण योजना की अवधि बढ़ाकर 30 सितंबर होगी

मप्र में कोरोना वारियर्स के लिए बनाई गई मुख्यमंत्री कोविड -19 योद्धा कल्याण योजना की अवधि 30 जून से बढ़ाकर 30 सितंबर की जा सकती है। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जा रहा है। योजना की समयावधि बढ़ने से 30 जून के बाद भी इसका लाभ वारियर्स को मिलेगा। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में सरकारी जमीन के कब्जेधारियों को हटाने अथवा एक वाजिब शुल्क लेकर उसे रेग्यूलाइज करने का मामला भी चर्चा में लाया जाएगा।

ग्वालियर और रीवा में ईओडब्ल्यू एसपी के अस्थाई पदों को भी निरंतर किया जा सकता है। मंगलवार को इस दौरान कैबिनेट में डेढ़ दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-term-of-the-corona-warrior-welfare-scheme-will-be-extended-to-30-september-127742472.html

No comments:

Post a Comment