काेरोना काल के चरम के बीच सैलाना ब्लॉक में दो हजार से ज्यादा किसानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। विधायक हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में सोमवार को यह प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कुछ समय तक सोशल डिस्टेंसिंग का नजारा दिखा लेकिन भीड़ ज्यादा होने से आगे सब एक साथ ही नजर आए। गौर करने लायक बात यह है कि जिले में कोरोना पॉजिटिव अब 11196 हो चुके हैं और सितंबर के सात दिन में ही 241 संक्रमित सामने आ चुके हैं यानी कोरोना काल के 20 प्रतिशत रोगी इन सात दिनों में सामने आए। ऐसे में इस प्रदर्शन में कोरोना काल की बंदिशों को बला-ए-ताक रखता नजर आया। मामले में भास्कर ने प्रदर्शन के अगुवा सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत से संपर्क का प्रयास किया तो फोन बंद आया।
सैलाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने बताया कि सैलाना और सरवन ब्लॉक के लगभग 30 पंचायत के किसान शामिल हुए थे। 2000 से ज्यादा किसान शामिल हुए है। उन्होंने बताया कि हम ने किसी को नहीं बुलाया था। कई किसान रोज समस्या लेकर आ रहे थे। सोमवार को ज्ञापन देने की बात कही थी। किसान परेशान थे और वे इतनी संख्या में आ गए। कोविड-19 महामारी की जानकारी है, लेकिन हमने किसी को नहीं बुलाया है।
गाइडलाइन फॉलो की
जिलाध्यक्ष राजेश भरावा ने बताया हमने किसी को नहीं बुलाया था। क्षेत्र में जहां-जहां फसलें खराब हुई थीं, वहां विधायक गेहलोत गए थे। उन्होंने तीन चार प्रमुख लोगों को आकर एसडीएम से मिलने को कहा था। मालूम नहीं था इतनी संख्या में किसान आ जाएंगे। किसान काफी परेशान हैं। रही बात कोविड-19 की तो सभी ने दूरी बनाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/afire-in-soybean-thousands-of-farmers-from-two-blocks-gathered-127697404.html
No comments:
Post a Comment