अफीम तस्कर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 31 अगस्त को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। जहां से 1 सितंबर की सुबह में सुरक्षा में तैनात विंग के दो जवानों को चकमा देकर गलियारे की खिड़की से कूदकर भाग गया था। इसके बाद पुलिस व नारकोटिक्स विंग में हड़कंप मच गया था।
विंग की टीम ने जावी सहित राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में 6 दिन डेरा डाला। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
विंग के एसआई मोहम्मद रऊफ खान ने बताया कि 25 अगस्त को 7 किलो 200 ग्राम अफीम तस्करी करते हुए जावी के चौकीदार कारूसिंह पिता मानसिंह को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से रिमांड मिलने पर आरोपी से पूछताछ की गई। रिमांड खत्म होने पर जेल भेजने से पहले कोरोना की जांच कराई।
जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दो जवान सुरक्षा में तैनात किए थे। 1 सितंबर की सुबह में बाथरूम का कहा। जवानों ने हथकड़ी खोल दी। आरोपी जवानों को चकमा देकर गलियारे से होते हुए खिड़की से कूदकर फरार हो गया था। जिसके खिलाफ कैंट थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस व नारकोटिक्स विंग आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जावी व चित्तौड़गढ़ जिले के संभावित गांवों में दबिश दे रही थी। मंगलवार को टीआई बीएल सोलंकी को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर टीम को निर्देशित कर चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा भेजा। डोरिया चौराहा पर महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे कड़ी सुरक्षा में नीमच नारकोटिक्स विंग थाना लेकर आए। जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/narcotics-wing-team-arrested-accused-of-opium-smuggling-escaped-from-isolation-ward-from-nimbahera-127697405.html
No comments:
Post a Comment