मुख्य बाजार में नगरपालिका का अमला सड़कों की मरम्मत करता हुआ नजर आया। हालांकि मरम्मत में औपचारिकता की जा रही है। सड़कों पर उभरे गड्ढों की डामर से पुख्ता मरम्मत करने के बजाय मुरम और गिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। माधव गंज व उसके आसपास की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए थे। इन गड्ढों को नगर पालिका के अमले ने मंगलवार को मुरम से भर दिया है। माधवगंज के अलावा तिलकचौक, बांसकुली, बाल विहार आदि सड़कों पर भी मरम्मत का कार्य किया गया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/main-market-roads-repaired-with-muram-127700836.html
No comments:
Post a Comment