Tuesday, September 8, 2020

साप्ताहिक अवकाश का उल्लंघन किया तो खैर नहीं: एसडीएम

कस्बे के बाजार में गुमास्ता कानून के तहत बुधवार को साप्ताहिक अवकाश पूर्व घोषित है, बावजूद इसके कई दुकानदार साप्ताहिक अवकाश का उल्लंघन कर दुकानें खोल कर बैठ जाते हैं, लेकिन अब ऐसे दुकानदारों की खैर नहीं दुकान खुली मिली तो भरना पड़ सकता है जुर्माना।
उल्लेखनीय है कि बीते लंबे समय से नगर में चले आ रहे बुधवार के दिन साप्ताहिक अवकाश का पूरी तरह पालन नही हो पा रहा है। अधिकांश देखने में आता है कि सदर बाजार, अस्पताल रोड, पुराना बस स्टैंड, तिकोनिया पार्क, मई वाला कुआं क्षेत्र के बाजारों में कुछ दुकानदार दुकान खोल कर बैठ जाते हैं, इसके अलावा एमएस रोड पर, मंडी गेट के पास एवं पचबीघा क्षेत्र के ज्यादातर दुकानदार गुमास्ता कानून की धज्जियां उड़ाते चले आ रहे हैं और अवकाश के दिन भी दुकान खोल कर बैठ जाते हैं। जब भी प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई के लिए निकलते हैं, तो यह दुकानदार अपनी दुकानों की शटर अप डाउन कर अधिकारियों के साथ भी लुका छुपी का खेल खेलने से बाज नहीं आते हैं, लेकिन अब बुधवार को अवकाश के दिन गुमास्ता कानून का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों की खैर नहीं। इस विषय को लेकर मंगलवार को एसडीएम नीरज शर्मा ने साफ किया कि वह स्वयं मातहत अधिकारियों को लेकर दिनभर नगर के बाजारों में घूम कर अवकाश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्ती के साथ कड़ी चालानी कार्रवाई करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/no-violation-if-we-violate-weekly-holiday-sdm-127700831.html

No comments:

Post a Comment