पिछले पांच दिन से बारिश मानो थमी हुई है। जबकि जिले में अभी तक सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। बारिश कम होने से जिले के 4 प्रमुख बांध सहित अन्य बांध भी खाली पड़े हुए हैं। जिले की औसत सामान्य बारिश का कोटा पूरा होने के लिए करीब 13 सेमी से ज्यादा बारिश की दरकार है।
यदि आगामी दिनों में बारिश नहीं हुई तो जिले में बांधों का पेट खाली रह सकता है, जिससे आगामी रबी सीजन की फसलों को सिंचाई का पानी मिलने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जिले में वर्तमान में 94.1 सेमी औसत बारिश ही हुई है, जबकि जिले की औसत सामान्य वर्षा 107.5 सेमी है। जबकि पिछले साल इस अवधि में जिले 121.9 सेमी बारिश हो चुकी थी। हालांकि जिलेवासी अभी आने वाले दिनों में और बारिश होने की उम्मीद लगा रहे हैं।
जिले की 6 तहसीलों में सामान्य से कम रही बारिश: मानसून सीजन में हुई बारिश से अभी तक जिले की केवल दो तहसीलों में ही सामान्य वर्षा हुई है।
जबकि अन्य 6 तहसीलों में बारिश का कोटा पूरा होने में और बारिश की जरूरत है। जिले की ग्यारसपुर तहसील में 130.7 सेमी और कुरवाई में 108.3 सेमी बारिश सामान्य से ज्यादा है। इनके अलावा विदिशा तहसील में 97.8 सेमी, बासौदा में 83.6 सेमी, सिरोंज में 66.7 सेमी, लटेरी में 90.2 सेमी, गुलाबगंज में 93.2 सेमी और नटेरन में 82.6 सेमी ही बारिश हुई है। इन तहसीलों में सामान्य से कम बारिश रही है। इसमें सिरोंज तहसील में तो सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/rains-less-in-6-tehsils-4-big-dams-still-empty-127700830.html
No comments:
Post a Comment