जिले के अजाक थाना में पदस्थ टीआई पीडी मिंज की अटैक से मौत हो गई। बुधवार को उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर फैलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मौत की पुष्टि के बाद एसपी सहित पुलिस स्टॉफ ने श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
मिंज अनुसूचित जाति जनजाति थाना में पिछले एक माह पहले ही पदस्थ हुए थे। बताया जा रहा है कि मिंज कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज भी चल रहा था। परिजन उन्हें इलाज के लिए नागपुर भी ले गए थे, जहां पर उनका पीलिया बिगड़ गया था। उनके लीवर में भी संक्रमण था, लेकिन आराम नहीं मिलने पर वापस दमोह लेकर आए थे। दाे दिन पहले ही वे लाैटे थे। सुबह वे अपने घर में नाश्ता कर रहे थे, तभी उन्हें अटैक अाया, परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित किया। हालांकि मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि मिंज जिले के बटियागढ़, हिंडोरिया, पटेरा थाने में भी पदस्थ रहे और दमोह अजाक थाने में सेवाएं दे रहे थे। उनकी मौत पर अजाक थाना स्टाफ ने भी संवेदनाएं व्यक्त की। एसपी हेमंत चाैहान ने बताया कि पीलिया की शिकायत उन्हांेने पर उन्हाेंने मिंज काे नागपुर भिजवाया था, लेकिन रिकवर नहीं कर पाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/ajak-police-station-in-charge-pd-minj-dies-due-to-attack-paid-homage-127704149.html
No comments:
Post a Comment