बुधवार को बरखेड़ाकलां पुलिस ने वध के लिए ले जा रहे केड़ों से भरी दो पिकअप को पकड़ा। गाेवंश को छुड़वाया और मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरखेड़ाकलां थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया बरखेड़ाकलां-सीतामऊ रोड पर पुलिस ने घेराबंदी की। दो पिकअप वाहन को रोका। तलाशी ली तो उसमें 13 केड़े क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे।
पिकअप सवार हरिसिंह पिता मानसिंह मेढ़ा निवासी मूंडत जिला झाबुआ, थानसिंह पिता कैगूसिंह डोमोर निवासी गावं नरवलिया, अर्जुन पिता रामसिंह साैंधिया निवासी गांव रूपाखेड़ी, दीवान पिता भूरा मैड़ा निवासी गांव मूंडत, तूफान पता धोमसिंह भूरिया निवासी गांव नागनखेड़ी को गिरफ्तार किया। पिकअप को जब्त कर थाने पर खड़ा करवाया। कार्रवाई में सउनि उदयभान राय, प्रआ गोवर्धनलाल सोलंकी, शिव यादव, आरक्षक जीवन सुहील, बाबूलाल मालवीय, विजेश पाटीदार, कुलदीपसिंह भाटी, राहुल पाटीदार, दीपक माली, राजमल कुमावत, महेश सेन, अभिनंदनसिंह, निकिता श्रीवास्तव, सैनिक विनोदसिंह देवड़ा का सहयोग रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/aalot/news/13-criminals-taken-brutally-for-slaughter-rescued-from-pickup-vehicle-5-accused-arrested-127704148.html
No comments:
Post a Comment