Tuesday, September 8, 2020

शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और रिसर्च, सुधार में होंगे कई बदलाव


एसएटीआई में चल रही ऑनलाइन वेबिनार सीरीज की कड़ी एकेडमिक रिर्फोम फेकल्टी अप्रेसल विषय पर 100वां वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार के मुख्य वक्ता संस्था के एकेडमिक एडवाइजर एवं बीओजी सदस्य डॉ. एनसी शिवप्रकाश थे। सर्वप्रथम संस्था संचालक डॉ. जनार्दनसिंह चौहान ने बीओजी सदस्य का स्वागत करते हुए कहा कि एसएटीआई सतत प्रगति पर है। इसी तारतम्य में संस्था द्वारा फैकल्टी के उत्थान के लिए एकेडमिक रिफार्म का प्रपोजल तैयार किया गया है।

इस रिफार्म से संस्था में रिसर्च, नवाचार, पेटेंट एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ ही प्राध्यापकों का सही एवं स्वमूल्यांकन कर उचित लाभ दिया जाएगा। बीओजी सदस्य डा. एनसी शिवप्रकाश ने कहा कि एसएटीआई से मेरा अत्याधिक लगाव है। मुझे खुशी है कि एसएटीआई संचालक ने लॉकडाउन अवधि में विभिन्न विषयों एवं तकनीक पर 100 वेबिनार आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि एसएटीआई राइज कर रहा है जिसका पूर्ण फार्म रिसर्च, इनोवेशन, स्टार्टअप एवं इंटरप्रन्योर है। उन्होंने कहा कि एसएटीआई के समस्त प्राध्यापकों, पीएचडी, एमटेक एवं बीटेक के विद्यार्थियों को रिसर्च एवं नवाचार में अपना योगदान देना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/there-will-be-many-changes-in-educational-quality-innovation-and-research-improvement-127700838.html

No comments:

Post a Comment