Monday, September 7, 2020

फेफड़ों में संक्रमण दिखा था सीटी स्कैन में, अरबिंदो कॉलेज के पीजी छात्र की मौत, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

अरबिंदो मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टर की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि सीटी स्कैन में उनके फेफड़ों में संक्रमण आया था। निमोनिया होने की भी बात सामने आई है। दरअसल, कोरोना के शुरुआती लक्षण के बाद एनेस्थीसिया विभाग के पीजी डॉक्टर प्रवेश मरावी का 2 सितंबर को सैंपल लिया गया था।

3 सितंबर को रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बताते हैं कि वे पहले से सिकल सेल एनीमिया के मरीज थे। इसी कारण अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इनकी ड्यूटी कोविड वार्ड में नहीं लगाई गई थी। उनकी पत्नी छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में पदस्थ हैं। पूरा परिवार सूचना मिलते ही यहां पहुंच गया था।

सिकल सेल एनीमिया था
अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि डॉ. मरावी को सिकल सेल एनीमिया था। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सीटी स्कैन में फेफड़ों में 10% तक संक्रमण जरूर आया था।

साथी डॉक्टर नाराज, सरकारी मदद की मांग
अरबिंदो में पीजी डॉक्टर की मौत के मामले में साथी डॉक्टरों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जब डॉ. मरावी में सारे लक्षण कोरोना के थे तो उनका दूसरी बार टेस्ट क्यों नहीं करवाया गया? डॉक्टर इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। इधर, कुछ डॉक्टरों ने इस मामले में सरकार की तरफ से दी जाने वाली सहायता राशि की भी मांग उठाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/lung-infection-was-shown-in-ct-scan-pg-student-of-aurobindo-college-dies-corona-report-negative-127697406.html

No comments:

Post a Comment