सुमावली विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे पूर्व विधायक बलवीर दंडौतिया ने कहा है कि पार्टी आलाकमान जिसे चुनाव मैदान में उतारेगा हम उसकी जीत के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
पूर्व विधायक दंडौतिया ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि सुमावली विधानसभा के प्रभारी व पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र राठौड़ की जनसभाओं के दौरान दो दिन पहले ही आठ से ज्यादा टिकट दावेदारों ने हाथ में गंगाजल लेकर जनता के बीच यह संकल्प लिया कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसे जिताने के लिए सभी दावेदार मिलकर जोर लगाएंगे। लेकिन इस संकल्प के 48 घंटे बाद ही ऐसा क्या हुआ कि कुछ लोग टिकट को लेकर स्थानीय व बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा गरमाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास पार्टी आलाकमान के निर्णय में है। पार्टी के आदेश के सर्वोपरि माना जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/we-will-promote-the-party-if-anyone-is-declared-a-candidate-dandautia-127700806.html
No comments:
Post a Comment