शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं होने पर पांच दिन पहले आयुक्त की नाराजगी ने निगम को सीएम हेल्प लाइन की ग्रेडिंग में प्रदेश की कुल 16 निगमों में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने से नंबर वन पर पहुंचा दिया। आयुक्त के नाराज होने के बाद शनिवार और रविवार छुट्टी के दिन भी अफसरों ने शिकायतों का निराकरण करने के लिए काम किया। इस दौरान कुल 113 शिकायतों का निराकरण कर दिया। इस महीने में शहर के लोगों ने कुल 267 शिकायतें की थी। इनमें से 230 का निराकरण होने से कुल वेटेज स्कोर 86.46 रहा। अब सिर्फ 37 शिकायतें ही शेष बची।
अधिक शिकायतों का निराकरण करने के लिए शनिवार को निगम सभागृह में सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने एक साथ उपस्थित होकर शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया था। इसके बाद रविवार को भी संबंधित विभागों के अधिकारी सक्रिय रहे। आयुक्त हिमांशु भट्ट ने बताया कि शहरवासियों से संवाद के जरिए कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। संवेदनशीलता से आगे भी कार्य कर बेहतर परिणाम देने के प्रयास किए जाएंगे। निगम प्रशासन समय सीमा से संबंधित प्रकरणों और जन समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए इसी तरह के प्रयास आगे भी जारी रखेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/corporation-reached-no-1-in-grading-cm-helpline-by-resolving-113-complaints-in-5-days-127742450.html
No comments:
Post a Comment