ईदगाह रेलवे फाटक खुलने और अंडरपास बनने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। रेलवे ने दोनों काम पर सहमति जताई है। फाटक खाेले जाने और आवागमन के लिए अंडरपास पुलिया बनाए जाने काे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फाैजदार ने 21 जुलाई 2020 काे ईदगाह के निवासियाें की मांग पर रेल मंत्रालय,भाेपाल रेल मंडल और कांग्रेस नेताओं काे पत्र लिखकर स्थानीय लाेगाें की समस्या से अवगत कराया। इसके जवाब में पश्चिम मध्य रेल भाेपाल मंडल के प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष फाैजदार काे पत्र लिखकर बताया है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
दरअसल, रेलवे ने बी केबिन के फाटक काे पिछले दाे साल पहले रेलवे ने बंद करने का निर्णय लिया था। स्थानीय लाेगाें ने विराेध किया और फाटक काे खाेले रखने की मांग की। हालांकि लाॅकडाउन के बाद ट्रेनें कम हाेने के बाद इसे खाेला जाने लगा है, लेकिन अब भी लंबे समय तक मालगाड़ियाें के रुके रहने के कारण फाटक बंद रहता है। मामले काे अब रेलवे ने फाटक खाेलने और ईदगाह के जाने के लिए एक अंडरपास पुलिया बनाए जाने काे स्वीकृति दी है।
ऐसे खतरे में जिंदगी डालकर निकलते हैं लाेग
ईदगाह निवासी 2019 से फाटक खाेले जाने और अंडरपास पुलिया बनाने की मांग कर रहे हैं। ईदगाह निवासी नरेंद्र परमार ने बताया मार्च 2019 में भी कलेक्टर सहित रेल मंडल के अधिकारियाें काे ज्ञापन देकर लाेगाें ने समस्या बताई थी। परमार ने बताया कि फाटक बंद हाेने के चलते कई बार यहां प्रसूता महिलाओं काे अस्पताल ले जाने में परेशानी हुई। वहीं शवयात्रा काे भी लाेगाें काे काफी फेरा लेकर जाना पड़ रहा है। स्कूल के बच्चाें काे फाटक के नीचे और मालगाड़ियाें के नीचे से निकलना पड़ रहा है। उन्हाेंने बताया कि हालांकि लाॅक डाउन के बाद से फाटक गाड़ियां नहीं हाेने के चलते खुला रहता है।
लाेगाें ने माेहल्ले में ले जाकर बताई थी परेशानी : फाैजदार
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने बताया ईदगाह फाटक खोलने व अंडर ब्रिज की मांग को लेकर ईदगाह क्षेत्र के प्रतिनिधि अजहर खान व उनके साथियाें ने आवेदन दिया। रेलवे काे पत्र लिखकर हमने समस्या से अवगत कराया। इसके बाद रेलवे अधिकारियाें ने पत्र जारी कर फाटक खोलने और अंडर ब्रिज बनाने का आश्वासन दिया। इधर, रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) संजय कुमार गुप्ता ने बताया यह पूरा मामला इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का है वहीं बता पाएंगे काम कहां तक हुआ है। हम राेज कार्यालय से कई पत्राें पर हस्ताक्षर करते हैं। कल फाइल देखकर ही बता पाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/idgah-railway-gate-should-be-opened-life-rises-and-rises-informed-about-the-problem-of-bringing-local-127742448.html
No comments:
Post a Comment