Monday, September 21, 2020

पीडब्ल्यूडी के पास सड़क सुधारने का बजट नहीं, ठेकेदाराें का भी पुराना भुगतान अटका

जिले के लाेगाें काे इस साल बारिश में खराब हुई सड़काें पर ही चलना हाेगा। पीडब्ल्यूडी की सड़क सुधारने के लिए विभाग के पास बजट नहीं है वहीं ठेकेदाराें काे लंबे समय से मेंटेनेंस राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इसके कारण अब ठेकेदार भी काम करने से कतरा रहे हैं। इधर, जिले में अाई बाढ़ से ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्राें की अधिकतर सड़काें पर गड्ढे हाे गए हैं। बांद्राभान सड़क पर ताे बाढ़ के बहाव में बड़ा हिस्सा बह गया है। ग्रामीण क्षेत्राें में जाे प्लान की सड़काें के निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से हाेने हैं वह भी बजट न मिलने के कारण खटाई में पड़ सकते हैं। वर्ष 2019 अप्रैल माह में भी बारिश के पहले सड़काें की मरम्मत के लिए विभाग के पास बजट नहीं था इसके चलते सड़काें की मरम्मत नहीं हाे सकी थी। हाल में बारिश के पहले सड़काें की तात्कालिक मरम्मत हुई थी, लेकिन अब बारिश के बाद सड़काें की मरम्मत नहीं हाेने से आवागमन में परेशानी हाे रही है।

जिले भर की ये सड़कें जिनकी होनी है मरम्मत और निर्माण

सिवनीमालवा तहसील के ग्राम खरार-खरखेड़ी राेड, इटारसी-जमानी-धरमकुंडी राेड, सावलखेड़ा से तालनगरी राेड के सुधार कार्य और निर्माण हाेने हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि ठेकेदाराें काे भी कुल बिल भुगतान की 10 प्रतिशत राशि ही मिली है। ऐसे में ठेकेदार मेंटेनेंस के नए काम में हाथ नहीं डाल रहे हैं। पुराने मैंटेनेंस की करीब एक कराेड़ रुपए से अधिक की राशि के भुगतान किए जाने हैं। हालांकि इसके बाद भी विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं और उनका कहना है कि जल्द ही सड़काें की मरम्मत और मेंटेनेंस के कार्य शुरू किए जाएंगे।

बजट मिलने की प्रक्रिया भाेपाल मुख्यालय से हाेती है। पूरे प्रदेश में एकसाथ ग्लाेबल बजट दिया जाता है। फिलहाल बजट नहीं आया है, यह बजट कितना और कब दिया जाना है इसका निर्धारण मुख्यालय से ही हाेता है। बजट मिलते ही सड़काें की मरम्मत कार्य शुरू कराए जाएंगे।
पीके प्रजापति, ईई पीडब्ल्यूडी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PWD does not have budget to improve roads, even old payment of contracts stuck


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/pwd-does-not-have-budget-to-improve-roads-even-old-payment-of-contracts-stuck-127742451.html

No comments:

Post a Comment