मानसून की बेरुखी ने शहरवासियों के साथ किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 11 साल बाद ऐसा हुआ है, जब शहर में 517.5 मिमी सबसे कम बारिश हुई है। इससे पहले वर्ष 2009 में मानसून सीजन में कुल 399.6 मिमी बारिश कर मानसून ने विदाई ले ली थी। इससे तिघरा जलाशय खाली रह गया था। हालांकि इस साल तिघरा सिर्फ तीन फीट खाली है।
गौरतलब है कि मानसून सीजन का बारिश का कोटा 790.6 मिमी है। यह मानसून सीजन के औसत कोटे से 273.1 मिमी कम है। मौसम विभाग के अनुसार केवल 17 और 18 सितंबर को मध्यम स्तर की शहर में बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून विदाई ले लेगा।
सितंबर के शुरुआत में ही बारिश नहीं होने से अब उमस बेचैनी बढ़ाने लगी है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़त के साथ 36 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/the-tighara-dam-was-left-vacant-in-2009-after-11-years-the-city-has-the-lowest-rainfall-of-5175-mm-127700825.html
No comments:
Post a Comment