Tuesday, September 8, 2020

जनसुनवाई के आवेदनों पर कार्रवाई नहीं होती, पात्रता पर्ची के लिए भटक रहे लोग

तहसील में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कार्रवाई नहीं होती है। इस बात का खुलासा इस बात से हो रहा है कि अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर लोग पिछली कई जनसुनवाई में चक्कर काट चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या हल नहीं हो सकी हैं।
मंगलवार को एक बजे जन सुनवाई एसडीएम अंकिता धाकरे द्वारा शुरू की गई, जब तक काफी लोग जमा हो गऐ थे। ग्राम पंचायत पुछरी की करीब 12 महिला और पुरुषों ने खाद्यान्न पर्ची के लिए गुहार लगाई और कहा कि विगत एक वर्ष से हमें राशन नहीं मिल रहा है, खाद्यान्न पर्ची के लिए हम छह माह से परेशान हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। जनसुनवाई में दुर्जन, नरेश ू, रघुवीर, मांगी, जीत वंदनाआदि लोगों ने आवेदन दिए। वहीं धरसौला निवासी कमल गिरी पुत्र द्वारिका का बीपीएल का राशन कार्ड एक वर्ष से नहीं बना, जबकि जन सुनवाई में तीन बार आवेदन दे चुका है। वहीं सुनेहरा वार्ड क्रमांक सौलह में पीपल वाली गली में शासकीय हैंडपंप एवं सार्वजानिक कुआं पर कब्जे को लेकर भाजपा नेता पदम सिंह जादौन के साथ आए लोगों ने आवेदन दिया। वहीं जनसुनवाई में कोली समाज बेनीपुरा द्वारा एक ज्ञापन एसडीएम अंकिता धाकरे को दिया गया, जिसमें कहा गया है कि बेनीपुरा में वार्ड नंबर बारह में कोली समाज का कुआं खसरा न. 531 में कुदेरी राम के नाम से इंद्राज था कुएं के पास खाली भूमि पर कोली समाज की आराध्य देवी झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापित की जानी थी, उस जगह पर बिजली विभाग द्वारा हमारे कुएं के पास चबूतरा पर ट्रांसफार्मर खड़ा कर दिया, जिससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बेनीपुरा के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिजली कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उस जमीन पर ट्रांसफार्मर रखवा दिया। इस संबंध में बिजली विभाग के डीई अशोक शर्मा से कई बार आवेदन देकर डीपी हटाने की मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Public hearing applications are not processed, people wandering for eligibility slips


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/public-hearing-applications-are-not-processed-people-wandering-for-eligibility-slips-127700824.html

No comments:

Post a Comment