चेरीताल वार्ड के अंतर्गत आने वाली सरस्वती काॅलोनी में पिछले करीब एक पखवाड़े से नलों से गंदे पानी की सप्लाई हाे रही है। कई लोग तो इस पानी को नहीं पी रहे हैं लेकिन अधिकांश लोगों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है, इसलिए मजबूरी में वे इसे पी रहे हैं और कोरोना के इस संकटकाल में दूसरी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इस मामले की शिकायत नगर निगम में की गई लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया।
शिकायतकर्ताओं ने बताया की सरस्वती काॅलोनी और आसपास की कई अन्य काॅलोनियों में यह समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है, चूंकि अधिकांश पेयजल सप्लाई की लाइनें नाले और नालियाें से ही होकर घरों तक पहुंची हैं और जब भी कहीं कोई पाइप लाइन लीक हो जाती है तो उसमें नालों और नालियों का गंदा पानी भरने लगता है जो सीधे घरों में पहुँच जाता है और फिर बीमारियाँ फैलाता है। लोगों ने बताया कि सुबह और शाम जब सप्लाई होती है तो मटमैला पानी आता है और उसमें से बदबू भी आती है। मामले की शिकायत नगर निगम के जोन ऑफिस में की गई लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया।
पाइप बदलने की माँग की गई| इस मामले में पूर्व पार्षद और एमआईसी सदस्य नवीन रिछारिया ने कहा कि सरस्वती काॅलोनी में गंदा पानी जर्जर पाइप लाइनों के कारण आ रहा है। जगह-जगह पाइप लाइन फूट गईं हैं, जिनके कारण गंदा पानी प्रवेश कर जाता है और फिर वह घरों तक पहुंचता है। इसकी शिकायत कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव से की गई है और उनका कहना है जल्द ही पाइप लाइन बदली जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/people-of-saraswati-colony-have-been-drinking-dirty-water-for-15-days-complaint-made-but-no-hearing-127697382.html
No comments:
Post a Comment