Monday, September 7, 2020

169 दिन बाद बस स्टैंड पर लौटी रौनक शुरुआत 4-5 बसों से हुई , कल से सभी दौड़ेंगी

कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के समय का टैक्स माफ किए जाने की मांगों के चलते 5 माह 15 दिन बाद मंगलवार से सभी बसों का संचालन शुरू हाेगा।

मप्र शासन ने बस मालिकों की मांग मानते हुए टैक्स माफी की प्रक्रिया शुरू कर दी। सोमवार को दोपहर में मंदसौर-रतलाम व सीतामऊ भानपुरा की 4-5 बसों का संचालन हुआ। इसमें गिने-चुने यात्रियों ने सफर भी किया।

किराया वृद्धि की मांग पूरी नहीं होने पर बस मालिकों ने एक रुपए किलोमीटर के मान से किराया लेने का निर्णय लिया है। ऐसे में सीतामऊ जाने वाले को 35 तो दलौदा जाने वालों को 16 रुपए देना होंगे।
बस स्टैंड पर महीनों से सन्नाटा पसरा था।

बस स्टैंड पर दुकानों, गुमटी संचालकों व ऑटो वालों का व्यवसाय भी ठप था। आखिरकार मप्र शासन ने बस मालिकों की टैक्स माफी की मांग को मानी व आरटीओ में आदेश जारी हो गए। अब बसों का टैक्स माफ करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मांग पूरी होने पर बस मालिकों ने मंगलवार से सभी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। हालांकि टैक्स माफी के बाद सोमवार को भी 4-5 बसों का संचालन हुआ। सोमवार से ही अंतरराज्यीय बसों का संचालन शुरू होने पर राजस्थान रोडवेज की बसें भी बस स्टैंड पहुंचीं।
बस स्टैंड पर रौनक दिखाई दी। बस स्टैंड के गुमटी व्यवसायियों ने बस चालक व कंडक्टर का माला पहनाकर स्वागत किया।

पहले 10 रुपए में लोग दलौदा पहुंच जाते थे, अब 16 रुपए देना होंगे

किराया वृद्धि की प्रोसेस में समय लगने पर शासन ने बस मालिकों को दो-तीन माह बाद का आश्वासन दिया। ऐसे में खर्च निकालने के लिए बस मालिकों ने 2018 के नियमानुसार एक रुपया प्रति किमी के मान से किराया लेने का निर्णय लिया है।

इससे पहले 10 रुपए में लोग दलौदा पहुंच जाते थे अब 16 रुपए देना होंगे। सीतामऊ के 20 रुपए ले लेते थे अब 35 रुपए से कम नहीं लेगेंगे।

टैक्स माफी प्रक्रिया शुरू
बसों की टैक्स माफी की प्रक्रिया शुरू हो गई। कुछ बस मालिकों ने सोमवार को बसें चलाईं। मंगलवार से सभी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। कुछ बस मालिकों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर वह बसों में काम नहीं करा पा रहे हैं तो हो सकता है कुछ पंद्रह बीस बसें ना चलें। किराया एक रुपए प्रतिकिमी के मान से लिया जाएगा।
शिखर रातड़िया, अध्यक्ष, बस मालिक संघ, मंदसौर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को टैक्स माफी की खबर पर चार-पांच बसों का हुआ संचालन, जिसमें कुछ यात्री बाहर से आए व कुछ बाहर गए।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/169-days-later-at-the-bus-stand-the-bright-start-started-with-4-5-buses-all-will-run-from-tomorrow-127697383.html

No comments:

Post a Comment