प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में इस साल दर्ज बच्चों का नामांकन 13 फीसदी घट गया है। इसके लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने डीपीसी को तलब किया है। अफसरों से पूछा जा रहा है कि पिछले साल 26 हजार छात्र-छात्राएं कहां चले गए, जिससे उनके प्रवेश स्कूलाें में नहीं हो सके।
कोरोना प्रभाव के कारण सितंबर तक जिला शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर 1 लाख 67 हजार छात्रों के प्रवेश दर्ज हुए हैं। जबकि 2019-20 के शैक्षणिक सत्र में पहली क्लास से लेकर आठवीं के छात्रों की संख्या एक लाख 93 हजार दर्ज करके राज्य शिक्षा केंद्र को भेजी गई थी। सच तो यह है कि प्राइमरी व मिडिल स्कूल के छात्रों की यह नामांकन (1.93 लाख) फर्जी थी। इस नामांकन के हिसाब से ही स्कूलों ने स्कूल शिक्षा विभाग से लेकर राज्य शिक्षा केंद्र के बजट को खर्च किया। जबकि किसी भी निरीक्षण में स्कूल में 20 फीसदी से ज्यादा छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं मिले। जिला शिक्षा केंद्र के समक्ष संकट यह है कि नवीन सत्र 2020-21 के लिए 26 हजार विद्यार्थियों के नामांकन का आंकड़ा कहां से कैसे पूरा होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/primary-and-middle-schools-enroll-13-percent-this-year-dpc-summoned-127704099.html
No comments:
Post a Comment