Wednesday, September 9, 2020

बहू ने बच्चों को पीटा तो सास ने जहर गटका, फिर बहू ने लगा ली फांसी

छत्रीपुरा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर मंगलवार की रात 11 बजे खुदकशी कर ली। सरायछोला पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
छत्रीपुरा में रहने वाले गिर्राज सिंह तोमर की पत्नी कृष्णा 27 साल ने मंगलवार की सुबह 9.30 बजे अपने बच्चों की पिटाई तो सास ने इस पर आपत्ति की। इसे लेकर सास-बहू के बीच कहा-सुनी हुई तो सास ने दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए सास को प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया। इधर, बहू कृष्णा को लगा कि जहर के प्रभाव से सास को कुछ हो गया तो ससुराल वाले उसे जीने नहीं देंगे। इस तनाव में आकर बहू कृष्णा ने रात 11 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/when-daughter-in-law-beat-up-children-mother-in-law-got-poisoned-then-daughter-in-law-hanged-127704103.html

No comments:

Post a Comment