नगर के व्यापारी व ई रजिस्ट्री लेखक के साथ मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीओपी आरआर साहू, थाना प्रभारी राकेश साहू के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक उमा प्रसाद लिटोरिया ने पुलिस बल के साथ व्यापारी हेमचंद्र जैन हिम्मू के साथ मारपीट करने वाले आरोपी वीरू राजा व लकी मुहम्मद निवासी बड़ामलहरा को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के रिहायसी इलाके गंज तिराहा स्थित स्टेट बैंक के बगल में 31 मई रविवार को सुबह 9 बजे ई रजिस्ट्री लेखक एवं व्यापारी हेमचंद्र पिता कपूर चंद्र जैन 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 के साथ जमीनी विवाद को लेकर वीरू राजा व उसके साथी लकी मुहम्मद निवासी बिजावर ने उसकी दुकान में घुसकर व दुकान के बाहर दौड़ा-दौड़ा कर सरिया व डंडे से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया था। उनके खिलाफ पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण भी कायम किया था।
घटना के दूसरे दिन आक्रोशित नगरवासियों एवं व्यापारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने की मांग की थी।बीते रोज सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को वार्ड नंबर 8 में घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया, दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/two-accused-who-beat-up-e-registry-writer-sent-to-jail-127394271.html
No comments:
Post a Comment