ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नौगांव रोड पर थाने के समीप सामने आ रहे एक युवक को प्रधान आरक्षक के बेटे सहित तीन बदमाशों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट कर जेब में रखे रुपए और शराब की बोतल छीन ली। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने देर रात ही तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि टीकमगढ़ में पलेरा का 25 वर्षीय युवक प्रिंस अहिरवार सोमवार की देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था।
इस दौरान ओरछा थाने से कुछ ही दूरी पर पर प्रधान आरक्षक आरपी थापक के बेटे ध्रुव, रोहित पटवा, शैलेंद्र यादव ने उसे रोककर मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपियों ने युवक के पर्स से रखे 2100 रुपए और शराब की तीन बोतल छीन ली। इसके बाद यह आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक ने इस बात की सूचना तुरंत थाने में देते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे से सभी की पहचान करते हुए सभी को गौरगांय के पास से गिरफ्तार कर लिया। टीआई ने बताया कि तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेस किया गया, जहां से तीनों को भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/the-son-of-the-former-chief-constable-along-with-two-miscreants-robbed-the-police-station-127394226.html
No comments:
Post a Comment