Tuesday, June 9, 2020

कर्मचारियों के वेतन से किस्ताें में एडवांस राशि वसूलेगा निगम

वर्कशाॅप विभाग में विभिन्न प्रकार के वाहन जो नियमित उपयोग में आते हैं, उन्हें किराए पर चलाने की बजाए खरीदने की कार्रवाई की जाए। एडवांस राशि का हिसाब प्रस्तुत नहीं करने वाले कर्मचारियों के वेतन से दो या तीन किस्ताें में राशि काटे। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मंगलवार को आयुक्त कक्ष में आयोजित बैठक में यह निर्देश निगम अफसरों और कर्मचारियों को दिए। आयुक्त ने सिटी बस और इंटर सिटी बसों के संचालन संबंध कार्रवाई और बंद पड़ी बसों के संबंध में जानकारी तलब की। आयुक्त ने कहा बारिश को देखते हुए जरूरी आवश्यक निर्माण कार्य, पेचवर्क, डामरीकरण हर हाल में 15 जून से पहले पूरे करवाएं।

समस्या बताई तो नियमित टीकाकरण के लिए कॉल सेंटर बनाने के निर्देश दिए
उज्जैन | टीकाकरण सत्यापन के लिए कॉल सेंटर बनाया जाए। टीकाकरण की समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाए। यह निर्देश कलेक्टर आशीष सिंह ने टीकाकरण की समीक्षा बैठक में दिए। इस संबंध में समाजसेवी जावेद डिप्टी ने भी कलेक्टर से नियमित टीकाकरण शुरू करने का आग्रह किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/corporation-will-recover-advance-amount-in-installments-from-employees-salary-127394270.html

No comments:

Post a Comment