गांव बुरानाबाद में लाेक निर्माण विभाग द्वारा बुरानाबाद से बेड़ावन्या रेलवे स्टेशन तक लगभग डेढ़ करोड़ रुपए से सड़क का निर्माण किया था। जाे लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। प्राथमिक शाला भवन के सामने डेढ़ से दो फीट तक पानी भरा हुआ है। इससे 10 से 12 गांव के ग्रामीणों काे प्रतिदिन पानी में से होकर निकलना पड़ रहा है। निर्माण के दाैरान भी ग्रामीणों ने 181 पर शिकायत की थी, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। पहली बारिश में ही डेढ़ से दो फीट तक सड़क पर पानी जमा हाे गया है। ऐसे में बारिश में क्या हाेगा, इसे लेकर ग्रामीण चिंतित है। ग्रामीणाें ने चेतावनी भी दी है कि अगर अधिकारी सड़क काे दुरुस्त नहीं कराते हैं ताे वह अांदाेलन करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/pachlasi/news/compulsion-of-one-and-a-half-feet-of-dirty-water-deposited-on-the-road-of-one-and-a-half-crores-127401154.html
No comments:
Post a Comment