ग्राम पासलोद में गुरुवार को दो पक्षों में लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इसमें पैसे मांगने वाले ने दूसरे पक्ष की बाइक में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार पासलोद निवासी इमरान पिता मुबारक शाह ने शहजाद पिता मजीद खान से 3 माह पहले कीटनाशक दवा उधार ली थी। शहजाद गुरुवार को इमरान के घर पैसे मांगने गया तब कुछ राशि दे दी, बकाया एक हजार रुपए शाम को देने का बोला। इमरान बस स्टैंड पर अपने दोस्त अजीम की दुकान पर चला गया। कुछ देर बाद शहजाद ने वहां पहुंचकर पुनः विवाद किया तो ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। कुछ देर बाद ही शहजाद तथा उसके भाई सादिक ने आकर इमरान की बाइक में आग लगा दी। इससे बाइक पूरी तरह जल गई। पुलिस ने शहजाद व सादिक पर प्रकरण दर्ज किया है। दोनों भाई फरार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/unhel/news/dispute-over-transaction-bike-burnt-127401153.html
No comments:
Post a Comment