एमटीएच अस्पताल में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मरीजों को जांच रिपोर्ट का पता नहीं चला। शनिवार को पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया। उनका मरीज 5 जून से यहां भर्ती था। सुबह मृत्यु हो गई। बेटी सहित परिवार के सदस्यों का कहना था कि उन्हें अब तक पता नहीं लगा कि उनके मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है या निगेटिव। वे एमटीएच अस्पताल गए, वहां किसी ने ठीक से जवाब नहीं दिया। गेट के अंदर जाने नहीं दिया गया।
इसके बाद वे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां भी हंगामा हुआ लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। यहां बताया गया कि एमटीएच अस्पताल मेडिकल कॉलेज के अधीन है। वे ही रिपोर्ट बताएंगे। इस बारे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हम सारी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को दे देते हैं। यह सीएमएचओ कार्यालय की जिम्मेदारी है कि वे मरीजों को रिपोर्ट की जानकारी दें। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हम सभी मरीजों को रिपोर्ट देते हैं, लेकिन मरीज यदि एमटीएच अस्पताल में भर्ती है तो अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि रिपोर्ट बताई जाए। सारी रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज से ही जारी होती है। यह अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज के अधीन ही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/family-charges-are-not-being-given-in-mth-hospital-investigation-report-127408078.html
No comments:
Post a Comment