Thursday, June 18, 2020

मंदिर के पास बने नागकुंड की मुंडेर नहीं, हादसे का अंदेशा

मगरिया स्थित अति प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर भीम घाट पर नदी सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। यहां शिव मंदिर के साथ नाग मंदिर भी है। प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। भीम घाट पर वर्षों पुराना नाग कुंड है। क्षेत्रवासी बताते हैं कि यह कभी सूखता नहीं है, लेकिन कई साल से जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण नदी का कुंड बेहद गंदा हो चुका है। इससे बदबू आती है। अब यहां नदी सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। रहवासी और मंदिर समिति के सदस्यों ने मांग की है कि नाग कुंड की मुंडेर बनाई जाए ताकि जनहानि न हो। क्योंकि मंदिर के पास ही वार्ड 15 के बच्चे यहां खेलते रहते हैं। अभी काम चल रहा है तो कार्य करने वाले मजदूरों को भी खतरा है। इसको लेकर मनकामेश्वर मंदिर समिति सदस्यों द्वारा कई बार नगर पंचायत व कलेक्टर को ज्ञापन दिया जा चुका है। कलेक्टर दिनेश जैन को 15 जून को मंदिर समिति अध्यक्ष लोकेश शर्मा व सचिव मनीष चौरसिया ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। मंदिर समिति में ढाई सौ से ज्यादा सदस्य हैं।
मंदिर समिति अध्यक्ष लोकेश शर्मा बताते हैं कुंड की सफाई हो जाए तो लंबे समय तक क्षेत्रवासियों की पानी की पूर्ति हो सकेगी। कुंड के विषय में मान्यता है कि यह 200 साल से ज्यादा पुराना है जो कभी सूखता भी नहीं है। सोमवार को मंदिर पर काफी भीड़ रहती है, क्योंकि यह शहर का सबसे प्राचीन शिव मंदिर है।
ठेकेदार की लापरवाही
वार्ड 15 की पार्षद भावना सत्या वात्रे हैं और इसी वार्ड के अंतर्गत मनकामेश्वर मंदिर और भीम घाट है। उन्होंने बताया कि कुंड की मुंडेर के लिए उन्होंने कई बार ठेकेदारों को बोला है। इसके बाद भी अभी तक मुंडेर नहीं बनाई है। सौंदर्यीकरण का काम भी काफी समय से धीमी गति से चल रहा है। जो काम अभी तक भीम घाट पर हुआ है वह पार्षद निधि से करवाया गया है।
मुंडेर बनाई जाएगी
वाटर वर्क्स के सब इंजीनियर व सौंदर्यीकरण के प्रभारी अरुण गौड़ का कहना है भीम घाट के बाद गरासिया घाट व ओंकारेश्वर मंदिर तक नदी और घाटों का सौंदर्यीकरण होना है। ठेकेदार को बोल दिया है कि सबसे पहले कुंड की सफाई और मुंडेर का निर्माण किया जाए। जल्द इसकी शुरुआत हो जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nagkund built near the temple is not a munder, it is suspected of an accident


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/nagkund-built-near-the-temple-is-not-a-munder-it-is-suspected-of-an-accident-127425278.html

No comments:

Post a Comment