Thursday, June 18, 2020

सुबह थोक सब्जी मंडी, शाम को अघोषित गोशाला

खिलाड़ियों के लिए डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए स्टेडियम का उपयोग इन दिनों खिलाड़ियों के लिए तो बंद पड़ा है। ऐसे में नगर पालिका ने इसका उपयोग सुबह थोक सब्जी मंडी लगाने के लिए शुरू कर दिया। वहीं शाम को अघोषित गोशाला का नजारा देखने को मिलता है। शहर की सड़कों पर घूमने वाले मवेशी शाम 5 बजे के बाद से ही स्टेडियम का रुख कर लेते हैं। पूरी रात यहां गुजारने के बाद सुबह होते ही ये मवेशी शहर में निकल पड़ते हैं। स्थिति यह रहती है कि सुबह पूरे ग्राउंड पर गोबर के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/bulk-vegetable-market-in-the-morning-undeclared-cowshed-in-the-evening-127425279.html

No comments:

Post a Comment