शुक्रवार को कोराेना संक्रमित मिले शास्त्री नगर निवासी एक ही परिवार के चार मरीजों जिनमें दो युवतियाँ शामिल हैं, सभी को शनिवार सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल रेफर किया गया। कल चारों को सुखसागर अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था, जहाँ सुबह एक युवती को साँस लेने में तकलीफ के साथ ही ऑक्सीजन लेवल में उतार मापा गया। ड्यूटी डॉक्टर ने स्थिति को भांपते हुए उन्हें मेडिकल रेफर करने का निर्णय लिया, अन्य तीन लोग भी इस स्थिति को देख घबरा गए थे जिसके कारण उन्हें भी वहीं भेजा गया।
विक्टोरिया में गुलदस्ता देकर विदाई | जिला अस्पताल ने बिना सूचना एक मरीज को छुट्टी देने के बाद कार्यप्रणाली में सुधार किया है, साथ ही मेडिकल व सुखसागर की तर्ज पर मरीजों को उत्साहपूर्ण माहौल में डिस्चार्ज करने की शुरूआत की। शनिवार को यहाँ छोटी ओमती निवासी 10 साल के बच्चे तथा 35 वर्षीय महिला को सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुररिया, सिविल सर्जन डॉ. सीबी अरोरा ने गुलदस्ता देकर तथा तालियाँ बजाकर डिस्चार्ज किया। ये दोनों अभी 7 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे। इनके अलावा सुखसागर कोविड केयर सेंटर से 7 मरीजों को छुट्टी दी गई, जिनमें छोटी ओमती निवासी एक ही परिवार की दो महिलाएँ तथा पाँच पुरुष शामिल हैं। इन सातों का अगले सात दिन तक वहाँ के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया है।
दिल्ली में जुड़ेगा बैंक अधिकारी का आँकड़ा | शुक्रवार को पॉजिटिव आए दिल्ली से लौटे बैंक अधिकारी फ्लाइट से आने के बाद होटल में क्वारंटीन हुए थे, इस दौरान वे जगदम्बा काॅलोनी स्थित अपने घर भी नहीं गए। यह पॉजिटिव का आँकड़ा जिले के बजाय दिल्ली में जोड़ा गया है।
4 वार्ड बॉय हटाए | शुक्रवार काे सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल से कोरोना से मृत युवक के शव को शरीर संरचना विभाग में न पहुँचाकर वहीं नीचे स्ट्रेचर पर छोड़ने की लापरवाही करने के मामले में आउट सोर्स के 4 वार्ड बॉय को प्रबंधन द्वारा नौकरी से हटाने की खबर है। इस संबंध में संदिग्ध व पॉजिटिव मृत मरीजों का अंतिम संस्कार करने वाली मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर ने बताया कि वार्ड बॉय द्वारा शव मरचुरी में नहीं पहुँचाने पर अफरातफरी मची थी। पी-3
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/corona-victims-condition-deteriorated-sent-to-medical-from-sukhsagar-127408051.html
No comments:
Post a Comment