Wednesday, June 17, 2020

दाेनाें शिक्षकों का गृहग्राम में हुआ अंतिम संस्कार, एक अन्य की पसलियां टूटीं

पालंगा-चिमईपुर पुल पर मंगलवार काे कार के गिरने दाे शिक्षकों की माैत गांव में सन्नाटा रहा। बुधवार काे संविदा शिक्षक व खैरा स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रामप्रसाद उइके का अंतिम संस्कार उनके निज निवास बेहड़ा दामजीपुरा में और मृतक चंद्रशेखर रावंदे का प्रभातपट्टन में अंतिम संस्कार किया गया।
घायल मोहटा के प्रभारी प्राचार्य नारायण सोनी की पसलिया टूट गईं थी, जिससे खून के थक्के जम गए थे। नागपुर के न्यूरॉन अस्पताल उनका ऑपरेशन किया गया। शिक्षकों के अंतिम संस्कार में साथी शिक्षक, परिजन व भीमपुर का स्टाफ शामिल हुआ।
बीएमओ एमडी डहरवाल ने बताया कि संविदा शिक्षक रामप्रसाद उइके के परिवार को रेडक्रॉस के माध्यम से 25 हजार रुपए का चेक कलेक्टर के हस्ताक्षर से दे दिया है। इसके अलावा 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि का प्रतिवेदन तैयार कर भेज गया है। यह राशि भी जल्द ही परिवार को दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल को भी 1 लाख 50 हजार रुपए प्रतिवेदन कलेक्टर के हस्ताक्षर से भेज दिया है। बीईओ डहरवाल ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य नारायण सोनी का इलाज नागपुर में चल रहा है। उनका बीती रात ऑपरेशन भी हुआ है।
इधर बैतूल निवासी व्याख्याता मदन माली का नागपुर में इलाज चल रहा है। फिलहाल दाेनाें की हालत स्थिर बताई जा रही है। इधर आजाद अध्यापक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष इंद्रजीत कश्यप ने कहा कि मृतक संविदा शिक्षक रामप्रसाद उइके के परिवार व नारायण सोनी दोनों शिक्षकों काे यथासंभव हर मदद दी जाएगी।

पुनीत को मुख्यमंत्री पुरस्कार देने की मांग
दुर्घटना में घायल शिक्षकों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले पुनीत प्रजापति को अध्यापक परिवार द्वारा वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। अध्यापक प्रीतम सिंग मरकाम तथा शैलेंद्र बिहारिया ने बताया पुनीत को यह सम्मान अध्यापकों द्वारा दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री पुरस्कार देने की मांग की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/the-funeral-of-the-two-teachers-took-place-in-the-homegrown-anothers-ribs-were-broken-127421672.html

No comments:

Post a Comment