Wednesday, June 17, 2020

वाहन धकेलकर किया पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने का विरोध

लॉकडाउन में लोगों की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद भी प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है। बुधवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वाहन धकेलकर विरोध जताया। इसके बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा को ज्ञापन देकर कीमत करने की मांग की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरफराज खान ने कहा लॉकडाउन में लोगों की आर्थिक हालत अच्छी नहीं होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतें लोगों का बजट बिगाड़ रही है, बल्कि महंगाई को भी बढ़ा रही है। इसलिए पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम का युवक कांग्रेस विरोध कर रही है। यदि कीमतों की वृद्धि पर रोक नहीं लगाई जाती है तो आने वाले दिनों में युवक कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Opposition to increase in the price of petrol and diesel by pushing vehicles


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/opposition-to-increase-in-the-price-of-petrol-and-diesel-by-pushing-vehicles-127421676.html

No comments:

Post a Comment